Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// 15 अगस्त तक इस शासकीय स्कूल को बम से उड़ाने की...

छत्तीसगढ़// 15 अगस्त तक इस शासकीय स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी : मचा हड़कम…. पढ़े पूरी खबर

236

15 अगस्त तक इस शासकीय स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी : मचा हड़कम….


सारंगढ़।

जिले के ग्राम बोइरडीह स्थित शासकीय स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शिक्षकों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि कुछ अज्ञात बदमाश ने स्कूल के खिड़की में घुसकर ब्लैकबोर्ड में यह धमकी लिखी हैं। ब्लैकबोर्ड में आरोपियों ने आने वाले 15 अगस्त तक इस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वहीं इस बाद की जानकारी मिलते ही इस स्कूल के प्रधान पाठक ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। प्रधान पाठक के शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस आरोपियों ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। वहीं इस बाद की जानकारी मिलते ही इस स्कूल के प्रधान पाठक ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

सूत्रों के मुताबिक इन आरोपियों ने 15 अगस्त तक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत के बाद बरमकेला पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि इस आरोपियों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है, कि कहीं ये शरारत है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है।