Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मुड़ापार शराब भट्टी में संचालित चखना दुकान में उत्पाद मचाने वाले...

कोरबा// मुड़ापार शराब भट्टी में संचालित चखना दुकान में उत्पाद मचाने वाले दोनों शराबी जेल दाखिल : मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

360

कोरबा।।

मुड़ापार शराब भट्टी के चखना दुकान में उत्पाद मचाने वाले शराबियों को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है,जिन्होंने रामनगर स्थित शराब दुकान में नशे की हालत में सरकारी चखना दुकान में कुर्सियों को इधर-उधर फेंकने के साथ ही संचालक के साथ बुरा बर्ताव कर रहे थे,जिनकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने बताया,कि दोनों युवक संचालक से मुफ्त में चखना की मांग कर रहे थे। संचालक ने जब उनको मना किया तब उनके द्वारा हंगामा करने के साथ ही संचालक के साथ गाली गलौच की गई। तत्काल संचालक ने पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया