Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पर्यटन स्थल में पानी मे डूबी मिली युवती की लाश :...

कोरबा// पर्यटन स्थल में पानी मे डूबी मिली युवती की लाश : हत्या की आशंका : क्षेत्र में फैली सनसनी

265

कोरबा।।

सतरेंगा के डुबान क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस के  अधिकारी की मौके पर पहुंच गए और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा के खैरभावना दुकान क्षेत्र में आज नहाने गए लोगों में उसे समय हड़कंप मच गया जब पानी में एक युवती की लाश दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। लेमरू थाना थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जिस तरह से युवती की लाश मिली है उससे ऐसी संभावना जताया जा रहा है कि उसकी हत्या तो नहीं की गई है। हालांकि यह तो पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के बाद वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। युवती की पहचान कार्रवाई करने के लिए पुलिस आसपास क्षेत्र में जुटी हुई है।