कलिंगा कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के द्वारा स्थानीय बेरोजगार ड्राइवरों के साथ वादा खिलाफी के सम्बन्ध में शिकायत पत्र प्रस्तुत
कोरबा।।
मानिकपुर खदान में मिट्टी उत्खनन का कार्य निजी कंपनी कलिंगा को दिया गया है दिनांक 08/04/23 को समस्त स्थानीय ड्राईवर एवं नारायणी कंपनी के बेरोजगार ड्राइवरों के द्वारा सम्पूर्ण खदान बंद कराया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए एस.ई.सी.एल. के अधिकारी एवं निजी कलिंगा कंपनी के अधिकारी एवं स्थानीय पूर्व पार्षद सीताराम चौहान एवं जिला महामंत्री इंटक विकाश सिंह के समक्ष सभी नारायणी एवं स्थानीय ड्राइवरों के साथ वार्तालाप एवं चर्चा किया गया।

जिसमें लिखित में कलिंगा कंपनी के द्वारा आश्वासन दिया गया जिसमें 60 ड्राइवरों का नाम सौंपा गया जिसमें से 30 ड्राइवरों को 2 दिवस के अन्दर रखा जायेगा एवं बाकी 30 ड्राइवरों को क्रमवार लिया जायेया ऐसा आश्वासन लिखित में अधिकारियों के समक्ष दिया गया लिखित में दिए जाने के बावजूद आज दिनांक 01/08/23 तक ड्राइवरों को रोजगार में नहीं रखा गया जिससे स्थानीय बेरोजगार ड्राइवरों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है एवं सभी बेरोजगार ड्राईवर आक्रोश में है ज्ञात हो कि हमारे स्थानीय ड्राईवर स्मेल सिंह की परम पत्नी जिन्दी कौर अपने पति रमेल सिंह का काम नहीं लगने के कारण डिप्रेसन में आकर मानिकपुर डंपिंग क्षेत्र में आकर आत्महत्या कर लिया गया स्मेल सिंह नारायणी कंपनी मानिकपुर में बतौर टिपर चालक के पद पर कार्यरत था।

जिसका बायोडाटा कलिंगा कंपनी से ड्राईवर पद के लिए जमा किया गया था जिसको अभी तक रोजगार नहीं मिला इससे निजी कंपनी कलिंगा का रवैया साफ जाहिर हो रहा है कि कंपनी स्थानीय बेरोजगार ड्राइवरों के साथ वादा खिलाफी कर रहा है।
स्थिति से अवगत कराते हुए एस.ई.सी.एल. प्रबंधन से निवेदन है कि किसी भी प्रकार कि अप्रिय घटना न घंटे एवं खदान बंद की स्थिति न आये स्थानीय बेरोजगार ड्राइवरों कि नियुक्ति किया जाए अन्यथा खदान बंद के लिए विवश रहेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एस.ई.सी.एल प्रबंधन की होगी ।




