Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर…पति ने की खुदकुशी… जांच...

कोरबा// पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर…पति ने की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस

225

कोरबा।।

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के छपरा भट्ठा मोहल्ले में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई. 52 वर्षीय सैयद सलीम ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी आयशा बेगम को पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया उसके बाद घर के आंगन में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी

पता चला है कि पति पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे वही उनके दो बच्चे दूसरे कमरे में विश्राम कर रहे थे. इस घटना की सूचना सीएसइबी चौकी पुलिस को दे दी गई. थाना प्रभारी शिवकुमार धारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वाड को बुलाया गया है