Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ चरित्र शंका में कलयुगी पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट…लंबे...

चरित्र शंका में कलयुगी पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट…लंबे समय तक मोबाइल में किसी से बात करती थी युवती…पढ़े पूरी खबर

216

पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में युवती के पिता श्याम कुमार राठिया (45 साल) निवासी धौंराभांठा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

रायगढ़।।

पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में युवती के पिता श्याम कुमार राठिया (45 साल) निवासी धौंराभांठा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को ग्राम धौंराभांठा में एक युवती की हत्या की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी तमनार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां ग्रामीणों से श्याम कुमार राठिया द्वारा उसकी लड़की बाहरतीन राठिया की लकड़ी के पाटी (लकड़ी का मोटा टुकड़ा) से सिर में वार कर हत्या करने की जानकारी मिली ।

थाना प्रभारी द्वारा आरोपी श्याम कुमार राठिया को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया । आरोपी श्याम कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का वर्ष 2005 में निधन हो गया है । वह अपनी लड़की बाहरतरीन राठिया के साथ रहता था । काफी दिनों से कोई काम नहीं कर रहा है । आरोपी श्याम राठिया का कहना है कि उसकी लड़की उसे घर से कहीं जाने नहीं देती थी और लंबे समय तक किसी से फोन पर बात करती रहती थी । पहले भी दोनों बाप-बेटी के बीच इस बात को लेकर कहा सुनी हुई थी ।

बेटी के सिर में ताबड़तोड़ 4-5 वार

15 फरवरी के शाम लड़की सोफे में बैठकर किसी से बात कर रही थी जिसे खाना बनाने कहने पर लड़की बाहरतीन उलटे जवाब दी जिस पर नाराज होकर पास पड़े लकड़ी के पाटी से उसकी बेटी के सिर में ताबड़तोड़ 4-5 वार कर दिया जिससे उसकी बेटी वहीं गिर गई । तब पड़ोसियों को एंबुलेंस लाने बोला जो जाकर देखें और लड़की को मृत देखकर हो-हल्ला किये और पुलिस को सूचना दिए ।

घटना के संबंध में तमनार पुलिस आरोपी श्याम कुमार राठिया से खटिया का पाटी व अन्य अहम साक्ष्या जप्त कर आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल भेजा गया है ।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर आरोपी गिरफ्तारी एवं संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, ASI खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव राठिया, आरक्षक अनूप मिंज, भीष्म देव सागर, प्रेमसाय की अहम भूमिका रही है ।