Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…कबाड़ चोर को दबोचा …10 टन कबाड़...

कोरबा// मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…कबाड़ चोर को दबोचा …10 टन कबाड़ समान जब्त

281

कोरबा।।

जिले में एसपी के निर्देश पर कबाड़ चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों एसइसीएल के टीलाइन स्टोर से भारी मात्रा में कबाड़ की चोरी मामले में एक और कबाड़ व्यवसायी तनवीर अहमद की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने तनवीर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, एसइसीएल के टीलाइन स्टोर से भारी मात्रा में कबाड़ की चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में चार आरोपी पकड़े गए थे। वहीं मुखबिर की सूचना पर कबाड़ व्यवसायी तनवीर अहमद की संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने तनवीर अहमद के रामनगर बाइपास मार्ग पर स्थित यार्ड पर छापा मारा।

करीब दो लाख रुपए के चोरी के कबाड़ जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को तनवीर अहमद के कबाड़ के गोदाम से दस टन चोरी के कबाड़ को बरामद कर जब्त किया गया। इस कबाड़ की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तनवीर अहमद के कबाड़ दुकान को सील कर दिया है।

एसइसीएल मानिकपुर खदान से कबाड़ हुई थी चोरी

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले एसइसीएल मानिकपुर खदान से लगभग 30 लाख कीमती लोहे का टी रॉड कबाड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस जांच के दौरान रामनगर बाइपास मार्ग पर कबाड़ व्यवसाय के ठिकाने पर दबिश दी गई। जहा कबाड़ के गोदाम से 2 लाख कीमती लोहे टी राड और कबाड़ जब्त किया गया।

लाखों रुपए खर्च कर खदान में सुरक्षाकर्मी किए गए हैं तैनात

बता दें कि एसइसीएल मानिकपुर खदान से 30 लाख कीमती लोहे के टी रॉड चोरी हुए हैं। लेकिन चोरी की वारदात को कब कैसे अंजाम दिया गया यह प्रबंधन को भी नहीं पता। जबकि खदान की सुरक्षा के लिए प्रबंधन लाखों रुपए खर्च कर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए है। इसके अलावा त्रिपुरा राइफल्स के जवान भी तैनात हैं। यह चोरी का पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कबाड़ चोरी के कई मामले सामने आ चुके है।