कोरबा// बिजली विभाग में बोनस अनुग्रह राशि घोटाला : लाइनमेन सस्पेंड, कार्यपालन अभियंता पर मास्टरमाईंड होने के गंभीर आरोप..

529

बिजली विभाग में बोनस अनुग्रह राशि घोटाला : लाइनमेन सस्पेंड, कार्यपालन अभियंता पर मास्टरमाईंड होने के गंभीर आरोप…

 



कोरबा।।

बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता (संचारण / संधारण) संभाग कोरबा कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारियों की बोनस अनुग्रह राशि में गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले को तूल पकड़ता देख विभागीय अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी हरीश कुमार साहू जो कि संविदा लाइनेमन पद मैं है को निलंबित कर दिया गया है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी लाइनेमन द्वारा संबंधित रिटायर्ड कर्मचारियों के पैसे लौटाते हुए इस गबन का मास्टरमाईंड विभाग के कार्यपालन अभियंता शत्रुघ्न सोनी पर दोषारोपण किया है। संबंधित लाइनमेन द्वारा इस संबंध में पुलिस थाना कोरबा एवं विभाग के उच्चधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा गया है।

विशेषज्ञों एवं जानकारों का मानना है कि इतने बड़े स्तर के गबन प्रकरण में किसी एक छोटे या संविदा कर्मचारी की अकेले भूमिका संभव प्रतीत नहीं होता। निसंदेह इम प्रकरण में कार्यपालन अभियंता सत्रुघ्नं सोनी अपनी करगुजरी का ठीकरा संविदा कर्मचारी पर फोड़ रहें है।

यह प्रकरण विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। फिलहाल संविदा कर्मचारी का बैंक खाता होल्ड कर दिया गया है जिससे उसके परिवार जीवन-निर्वाह मुश्किल हो गया है वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ अधिकारी शत्रुघ्न सोनी अपनी कुर्सी का मजा ले रहें है।

बहरहाल उन प्रकरण की पूरी जानकारी विभाग के प्रबंध निदेशक भीम सिंर कंवर तक पहुंच गई है अब देखना होगा कि विभागीय कार्यवाही सिर्फ संविदा कर्मचारी तक ही सिमित रहता है या कार्यपालन अभियंता पर भी कार्यवाही की गाज गिरेगी।