Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// बनारस गंगा आरती के तर्ज पर हसदेव महाआरती आज…माँ सर्वमंगला मंदिर...

कोरबा// बनारस गंगा आरती के तर्ज पर हसदेव महाआरती आज…माँ सर्वमंगला मंदिर के हसदेव तट पर 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की होगी उपस्थिति… भव्य आतिशबाजी” साउंड,लाइट शो, लेजर शो “पुष्व वर्षा होगा-आकर्षण का मुख्य केंद्र

152

कोरबा-

देव दीवाली के अवसर पर आज जिले के सर्वमंगला मंदिर के समीप से बहने वाली जीवन दायिनी हसदेव नदी का अभिषेक 51 लीटर दूध से किया जाएगा। आयोजक हसदेव नदी को 51 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाकर श्रृंगार भी करेंगे। इस दौरान नदी घाट जहां 21 हजार दीपों से जगमगाएगा वहीं 2100 दीपों का दान किया जाएगा।

इसी के साथ बनारस में होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर हसदेव की महाआरती विविध अनुष्ठान के साथ शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। हसदेव महाआरती का आयोजन समस्त सनातन धर्म को मानने वालों के सहयोग से हिंदू क्रांति सेना ने आयोजित की है। हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि महाआरती से पूर्व शाम 5 बजे से विद्वान पंडित हसदेव नदी घाट पर पूजा विधान शुरू करेंगे।

महाआरती बनारस से आए 14 पंडितों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इन्होंने आगे बताया कि दीपदान व दुग्धाभिषेक करने का उद्देश्य हसदेव को स्वच्छ व साफ बनाए रखने के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है। हसदेव महाआरती में दर्री, बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, पाली और उरगा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कोरबा सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन में इस बार 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भव्य आतिशबाजी, साउंड व लाइट शो, लेजर लाइट शो, भजन संध्या, पुष्प वर्षा के अलावा झांकी व ब्राह्मणों द्वारा किया जाने वाला शंखनाद विशेष आकर्षण रहेगा।

भीड़ से बचने व यातायात जाम न हो इसके लिए दोपहर 3 बजे के बाद सर्वमंगला मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों को पैदल ही जाना होगा