Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कटघोरा वनमंडल में करेंट से फिर गयी हाथी की जान…जवाबदार अधिकारी...

कोरबा// कटघोरा वनमंडल में करेंट से फिर गयी हाथी की जान…जवाबदार अधिकारी मौन

102

कोरबा ।

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पसान रेंज के ग्राम पनगवा में करेंट से दंतैल हाथी की मौत की खबर आ रही है।

तनेरा जलके रेंज के डिप्टी रेंजर अनिल कश्यप ने बताया कि पनगवा बैगापारा खंजरपार में एक हाथी की मौत हुई है। करंट लगने से हाथी की मौत की घटना से वन महकमे में हड़कंप मची है। घटनास्थल पर वन मंडल के अधिकारी पहुंच रहे हैं।