Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ हत्यारों ने पति-पत्नी की बेरहमी से की हत्या,डेढ़ साल का बच्चा भी...

हत्यारों ने पति-पत्नी की बेरहमी से की हत्या,डेढ़ साल का बच्चा भी मिला गंभीर हालत में…

114


अंबिकापुर,03अक्टूबर। सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कुछ हत्यारों ने पति–पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले तो पति को धारदार हथियार से मारा। वहीं उसकी पत्नी को मारकर पेड़ से लटका दिया है। युवक की जब लाश मिली। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

फोर गांव निवासी आसाराम यादव(30) अपनी पत्नी उर्मिला साहू(23) और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहता था। आस–पास के लोगों ने बताया कि रविवार शाम तक सब ठीक था। आसाराम भी घर पर ही था। इस बीच अचानक सोमवार सुबह उसी के घर पर उसकी खून से लथपथ लाश आस-पास के लोगों ने देखी थी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। आसाराम के घर में ही उसके बच्चा भी घायल अवस्था में मिला था। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

मौके पर पुलिस की टीम ने जांच शुरू की थी। उधर, उदयपुर पुलिस को भी सूचना मिली कि उदयपुर के जंगल में एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली है। ऐसे में उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं आसाराम की पत्नी भी लापता थी। इसी वजह से पुलिस ने दोनों के संबंध में तहकीकात की। तब पुलिस को पता चला कि दोनों पति-पत्नी थे। युवती को मारकर पेड़ से लटका दिया गया था। उसके चेहरे से भी खून निकल रहा था।

बताया गया है कि बच्चे पर भी किसी हथियार से हमला किया गया है। जिसकी वजह से वह भी घायल है। बच्चे की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में एसपी भावना गुप्ता ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है। पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पता चला है कि आसाराम के घर में उसकी एक बूढ़ी मां भी थी। मगर घटना के संबंध वह अभी कुछ नहीं बोल पा रही है।


पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने रविवार देर रात को पहले युवक को बेरहमी से मारा। इसके बाद उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए थे। अपहरण करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस केस में हर एंगल से जांच कर रही है।