Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का सनसनीखेज मामला…महिला नेत्र साहयक अधिकारी का आपत्तिजनक वीडियो…सहायक डॉक्टर...

स्वास्थ्य विभाग का सनसनीखेज मामला…महिला नेत्र साहयक अधिकारी का आपत्तिजनक वीडियो…सहायक डॉक्टर ने चेंजिंग रूम में छुपा रखे मोबाईल में हो रहा था वीडियो रिकॉर्डिंग

275

चेंजिंग रूम में छिपाकर रखे मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही थी।


शक्ति।।

सक्ती जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला नेत्र सहायक अधिकारी का चेंजिंग रूम में आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. इस वीडियो को बनाने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि साथ में काम करने वाले डाॅक्टर पर ही लगा है. पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत बिलासपुर रेंज के आईजी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है. मामला सक्ती जिले का है,

यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र सहायक के रूप में कार्यरत महिला ने वहीं के एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक “बीते 14 मार्च को जेठा के निजी क्लीनिक में मोतियाबिंद शिविर लगा था. इसमें सक्ती ब्लॉक के सभी नेत्र सहायक अधिकारी, बीएमओ, सीएमएचओ जैसे उच्च अधिकारी उपस्थित थे. इसी दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन करने और ओटी में जाने के लिए डाॅक्टर ने उन्हें ड्रेस चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम में जाने के लिए बोला. ड्रेस चेंज करने के बाद वह ओटी में चली गई.

बाद में जब ऑपरेशन खत्म करने के बाद पीड़िता दोबारा चेंजिंग रूम में गई तो उसकी नजर वहां छिपाकर रखे गए एक मोबाइल पर पड़ी.” चेंजिंग रूम में छिपाकर रखे मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही थी. वीडियो प्ले करके देखने पर डॉक्टर मोबाइल सेट करते नजर आ रहे थे. पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना साथियों को देते हुए इसकी शिकायत सीएमएचओ और संबंधित थाने में की. हालांकि इसके बाद भी उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिलहाल पीड़िता ने अब इसकी शिकायत बिलासपुर रेंज के आईजी से करते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।