Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को सलाम : 4 मार्च को लाइनमेन दिवस...

विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को सलाम : 4 मार्च को लाइनमेन दिवस : एमडी डिस्ट्रीब्यूशन का संदेश….

166

विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को सलाम 4 मार्च को लाइनमेन दिवस-एमडी डिस्ट्रीब्यूशन का संदेश


रायपुर।।

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी एवं भारत सरकार के मार्गदर्शन में 4 मार्च, 2025 को मनाये जाने वाले पांचवे लाइनमेन दिवस के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने संदेश जारी किया है। उन्होंने बिजली लाइन पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से यह अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे। वहीं उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लाइनमेन

साथियों के जोखिमपूर्ण कार्य तथा आपातकाल में उनकी सेवाओं का सम्मान करें।

लाइनमेन दिवस पर जारी अपने संदेश में एमडी डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने कहा है कि लाइनमेन हमारी विद्युत प्रणाली में नींव की तरह काम करते हैं। जिसके ऊपर पूरी डिस्कॉम के कार्य की सफलता की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नियमित भर्ती, संविदा नियुक्ति तथा आउटसोर्सिंग आदि माध्यमों से लगभग 11 हजार कर्मी लाइनों पर काम कर रहे हैं, जो दिन-रात उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति में योगदान देते है। श्री भीमसिंह ने लाइन स्टॉफ तथा उनके परिवारजनों को उनके समर्पण तथा जोखिमपूर्ण सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने कहा कि लाइन स्टॉफ चाहे सर्दी हो, गर्मी हो, बरसात हो, हर परिस्थिति में लाइन में जरा भी खराबी आने पर, चाहे वह तार टूटने की खराबी हो, वितरण ट्रांसफार्मर का डीओ जल जाने की खराबी हो या फिर सबस्टेशन में कोई दिक्कत आये, इन सबको ठीक करने में लगे रहते हैं। लाइनमेन का तात्पर्य हेल्पर आदि लाइन स्टाफ भी है। साथ ही लाइन में निकलने वाले एई, डीई व अन्य अधिकारी भी इसमें

भूमिका निभाते है। श्री भीमसिंह ने कनिष्ठ अभियंताओं, सहायक अभियंताओं एवं सभी स्तर के अधिकारियों से अपील की है कि लाइन अमले की सुरक्षा के बारे में समुचित मार्गदर्शन दें। वे सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल करें व सेफ्टी जोन बना कर कार्य करने में मदद करे। लाइन स्टाफ यह ध्यान में रखे जब वे लाइन में काम कर रहे हो किसी भी प्रकार की चिंता व तनाव दें।
वे सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल करें व सेफ्टी जोन बना कर कार्य करने में मदद करे। लाइन स्टाफ यह ध्यान में रखे जब वे लाइन में काम कर रहे हो किसी भी प्रकार की चिंता व तनाव में न रहे। मन शांत रखें तथा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करते हुए लाइन में काम न करे।

श्री भीमसिंह ने 4 मार्च को लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ के लाइन स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आम जनता तथा बिजली उपभोक्ताओं से यह अपील की है कि लाइन स्टाफ को फाल्ट पता करने और सुधारने में सहयोग करें। इस दौरान धैर्य का परिचय दें तथा लाइन स्टाफ के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करे।