Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राजभवन तक निकालेगा पैदल मार्च, PM मोदी और अदाणी के...

युवा कांग्रेस राजभवन तक निकालेगा पैदल मार्च, PM मोदी और अदाणी के खिलाफ करेंगे जेपीसी जांच की मांग…

148

अदाणी के मुद्दे पर निवेशकों के हित को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. ऐसे में कल युवा कांग्रेस अंबेडकर चौक से राजभवन तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री मोदी और अदाणी के खिलाफ जेपीसी जांच की मांग करेगा. साथ ही राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे.

बता दें कि, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नेतृत्व में प्रदर्शन होगा. जिसमें कांग्रेस के सैकड़ों युवा नेता शामिल होंगे. देश भर में 6 फरवरी से कांग्रेस ने मोर्चा खोला है. पहले दिन कांग्रेस ने एसबीआई बैंक के सामने प्रदर्शन किया था.
दूसरे दिन पंडरी स्थित एलआईसी बैंक का नामकरण किया था.