Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा मानिकपुर खदान में भू-विस्थापितों का प्रदर्शन,बंद कराया कोयला परिवहन का काम, अधिकारियों...

मानिकपुर खदान में भू-विस्थापितों का प्रदर्शन,बंद कराया कोयला परिवहन का काम, अधिकारियों में मचा हड़कंप

85

कोरबा।

एसईसीएल की मानिकपुर कोल परियोजना में एक बार फिर से भू-विस्थपितों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए कोयले और मिट्टी का परिवहन बंद करा दिया है। रोजगार नहीं मिलने से आक्रोशित भू-विस्थपितों ने खदान में नियोजित कलिंगा और नारायण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।

रापाखर्रा,दादर, ढेलवाडीह सहित करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीण अपनी मांगो को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों के प्रदर्शन से खदान के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिवहन बंद होने की जानकारी मिलते ही एसईसीएल,कलिंगा और नारायणी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भू-विस्थापितों को समझाने में जुट गए। कोयला और मिट्टी का परिवहन बंद होता है,तो प्रबंधन को काफी नुकसान होगा।