Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ भाई-बहन पर जानलेवा हमला…चेहरे व सिर के पीछे गहरी चोट…शराबी ने किया...

भाई-बहन पर जानलेवा हमला…चेहरे व सिर के पीछे गहरी चोट…शराबी ने किया हमला…पढ़े पूरी खबर

355

शराबी युवक ने भाई-बहन पर चाकू से किया हमला।

बिलासपुर.

युवक-युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आय़ा है. जहां एक शराबी युवक ने भाई-बहन पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं. दोनों का इलाज जारी है।



पुलिस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती का है।

शराबी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना में युवक के सिर के पीछे गहरी चोट आई है. वहीं उसकी बहन के मुंह पर हमला कर घायल किया है।


पीड़ित प्रियंका यादव और सिद्धार्थ यादव का सिम्स में उपचार जारी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस जांच कर रही है. आरोपी युवक श्यामू यादव के खिलाफ पुलिस गंभीर धाराओं के तहत मामला जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.