Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दर्री बराज से बरमपुर तक 83 करोड़ से बनेगी पक्की सड़क…यातायात...

कोरबा// दर्री बराज से बरमपुर तक 83 करोड़ से बनेगी पक्की सड़क…यातायात का दबाव होगा कम :- राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

173

कोरबा विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का प्रयास लाया रंग

कोरबा।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कुछ मार्ग ऐसे हैं, जहां यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सड़कों का चौड़ा और सुगम होने के साथ ही वैकल्पिक मार्गों का होना जरूरी हो जाता है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास से बीते पांच वर्षों में इस दिशा में काम किया गया है। इससे आवागमन सुगम होगा।

कुसमुंडा क्षेत्र से दर्री- जमनीपाली की ओर से आने और वापसी के लिए लोगों को एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलने जा रहा है। दर्री बराज से बरमपुर तक की 8.20 किलोमीटर लंबाई वाला मार्ग पक्का और चौड़ा होने जा रहा है। वर्तमान में यह मार्ग आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है। दर्री बरॉज से बरमपुर तक पक्की और चौड़ी सड़क बने इसके लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रयास किया । सड़क का निर्माण करने के लिए एसईसीएल प्रबंधन से चर्चा की गई और उन्हें इसके लिए राजी किया गया। अंततः एसईसीएल प्रबंधन ने 8.20 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क के निर्माण के लिए 9 अगस्त को लिखित सहमति दी है। दर्री बरॉज से बरमपुर तक सड़क का निर्माण 83 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से होगा। इस सड़क के निर्माण से आमजनों का आवागमन सुरक्षित व बेहतर तरीके से हो सकेगा।

सबसे बड़ी बात यह कि कुसमुंडा क्षेत्र से दर्री- जमनीपाली की ओर आने की दूरी कम होगी तथा समय के साथ ईंधन की बचत होगी। निश्चित तौर पर क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।

इसके अलावा ट्रैफिक के भारी दबाव वाले मार्गों का भी उन्नयन करते हुए इन्हें चौड़ा और सीसी में तब्दील किया गया है। इसमें सीएसईबी चौक से दर्री बरॉज तथा दर्री बरॉज से गोपालपुर मार्ग सम्मिलित है। सड़कों का यह बेहतर कार्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अथक प्रयास से ही संभव हो सका है। राजस्व मंत्री अग्रवाल ने इस संदर्भ में कहा कि वे नागरिकों के आवागमन के लिए सुरक्षित और बेहतर सड़कें मिले, इसके लिए वे कटिबद्ध हैं। कई सड़कों का निर्माण किया गया है और कुछेक सड़कों का काम जारी है। भविष्य में इस दिशा में और अच्छा काम किया जाएगा।