Sunday, October 25, 2026
Home बिहार बॉयफ्रेंड छीनने का मामला, एक लड़की पर टूट पड़ी 5 युवतियां

बॉयफ्रेंड छीनने का मामला, एक लड़की पर टूट पड़ी 5 युवतियां

194

सारण जिले से लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है.


बिहार।। जहां मेले में पांच लड़कियाें ने मिलकर एक लड़की को बेरहमी से पीट दिया. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं. कोई पैर से मार रहा है तो कोई मुक्के बरसा रही है. तो कोई बाल खींचकर लड़की को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है. इस दौरान एक लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक 5 लड़कियों ने एक लड़की को इसलिए मारा क्योंकि उसने किसी के बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था और वो मेले में उसके साथ घूम रही थी. इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे मेले में सबके सामने पीट दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रहे गए. लड़कियां कहां की है, उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।