Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized बुजुर्ग महिला के कत्ल की सुलझी गुत्थी, बहु ही बनी जान की...

बुजुर्ग महिला के कत्ल की सुलझी गुत्थी, बहु ही बनी जान की हत्यारी।

125

बलरामपुर Q न्यूज़24 महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी बहू को गिरफ्तार किया है. आरोपी बहू ने सास के जादू-टोना करने की वजह से उसे मौत के घाट उतारना बताया है. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

एसडीओपी वाड्रफनगर अनिल विश्वकर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रघुनाथनगर थाना पुलिस को 7 सितंबर के दिन थाने आकर प्रार्थी रामबदन निवासी सरना ने सूचना दी कि उसकी मां की मृत अवस्था में घर पड़ी हुई है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया तो बुजुर्ग महिला की मौत एक दिन पहले होना प्रतीत हुआ. बुजुर्ग महिला की हत्या करने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य को मिटाने का भी प्रयास पाया गया.

पुलिस विवेचना के दौरान आसपास में पतासाजी व पूछताछ के बाद मृतिका की बहू देवकुंवर पति रामबदन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. बहू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी सास जादू-टोना करती थी, और उस पर जादू-टोना करने की धमकी देती थी. इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. घटना के दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद बहू ने पहले हाथ से अपनी सास को मारा फिर डंडे से छाती और सिर पर वार किया.

बहू ने सास की मौत के बाद घटना स्थल में फैले खून को गोबर से लिपकर दबाने का प्रयास किया. महिला का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने धारा 302, 201आईपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.