Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट :...

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट : पति को नींद की गोली का दिया ओवरडोज़ : फिर गला घोंटकर कर दी हत्या…

392

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट : पति को नींद की गोली का दिया ओवरडोज़ : फिर गला घोंटकर कर दी हत्या…


सरगुजा।।

वासना में अंधी हो चुकी एक महिला ने अपने पति की जान ले ली। पांच साल की बेटी के सामने ही महिला ने उसके पिता का गला दुपट्टे से घोंट डाला। सुबह बच्ची ने सिलसिलेवार घटनाक्रम की जानकारी उजागर कर दी। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकनाकला में पत्नी ने अपने पति की निर्ममतापूर्वक अपनी बेटी की मौजूदगी में हत्या कर दी। पांच साल की बच्ची, जो घटना की प्रत्यक्षदर्शी है, ने बताया कि, उसकी मां ने पति को पहले नींद की दवा का ओवरडोज दिया। फिर जब उसका पति गहरी नींद के आगोश में समा गया तब उसने अपने पति को खाट में बांध दिया। हाथ- पैर को बांधने के लिए महिला ने अपने दुपट्टे का उपयोग किया। फिर प्लास्टिक की थैली से पूरे सिर को ढक डाला और फिर दुपट्टे से गला तब तक घोटती रही जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जान लेने के बाद बच्ची से कहा-उसके पिता सो रहे हैं

इस घटना का सबसे मर्मांतक पहलू यह है कि, मां ने 5 साल की बच्ची के सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी। जब उसकी मौत हो गई तो आरोपी पत्नी ने बच्ची से कहा कि, उसके पिता सो रहे हैं। फिर घर में ताला बंद कर बच्ची को लेकर महिला दूसरे घर में चली गई और वहां जाकर सो गई।

सुबह खुल गया मामला, आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी की भूमिका भी जांचेगी पुलिस

सुबह हुई हो तो मामले का खुलासा हुआ। 5 साल की बच्ची ने अपनी मां की करतूत सबके सामने खुलकर रख दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, महिला ने दूसरे युवक के साथ अपने प्रेम प्रसंग के चलते ही रास्ते से हटाने के लिए अपने पति की जान ले ली। पुलिस अब उसके प्रेमी की भूमिका भी इस मर्डर में तलाशेगी।