Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ प्रेम प्रसंग के बाद लव मैरिज : पत्नी पर शक करता था...

प्रेम प्रसंग के बाद लव मैरिज : पत्नी पर शक करता था पति : गुस्से से तिलमिलाए बीवी ने कर दी हत्या …पढ़े पूरी खबर

400

प्रेम प्रसंग के बाद लव मैरिज : पत्नी पर शक करता था पति : गुस्से से तिलमिलाए बीवी ने कर दी हत्या

सूरजपुर।।

पति को तंगी से मारकर हत्या करने वाली पत्नी को झिलमिल पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पत्नी ने बताया, पति उसके उपर शक करता था. रोज लड़ाई झगड़े से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया हूं. यह घटना डालाबहरा गांव की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दरहसल आज सुबह मृतक विवेक कुमार के पिता ने झिलमिली थाने में सूचना दी कि उसके बेटे की हत्या हो गई है और बहू घर से गायब है. तत्काल झिलमिल पुलिस डालाबहरा गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी. आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस की टीम बनाई. टीम को कोरिया जिला के बैकुंठपुर के पास मृतक की पत्नी मिली, जिसे थाने लाने के बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया.आरोपी पत्नी ने बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दिसंबर में दोनों की शादी हुई पर वह मुझ पर शक करता था।

हमेशा इस बात को लेकर लड़ाई होती थी. कल रात भी इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच दो बजे तक विवाद होता रहा. उसके बाद जब वह सो गया तो टांगे से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से चली गई.