Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा पुलिस और डॉक्टर्स की हुई संयुक्त मीटिंग,एमएलसी,व पोस्टमार्टम में होने वाली परेशानियों...

पुलिस और डॉक्टर्स की हुई संयुक्त मीटिंग,एमएलसी,व पोस्टमार्टम में होने वाली परेशानियों के विषय मे हुई चर्चा

125

7कोरबा:-पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिला चिकित्सालय कोरबा, ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ डॉक्टर्स एवं मेडिकल कॉलेज कोरबा में पदस्थ डॉक्टर्स तथा शहरी थाना/चौकी क्षेत्र में पदस्थ पुलिस अधिकारियों का संयुक्त मीटिंग आहूत किया गया। इस मीटिंग में पुलिस थाना में आने वाले रिपोर्ट में घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने एवं मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम कराने को लेकर पुलिस और चिकित्सा विभाग के मध्य आने वाली अड़चनों को दूर करने के विषय में चर्चा हुई।

इस दौरान डॉक्टरों के द्वारा अपनी समस्याओं एवम अड़चनों से अवगत कराया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा चिकित्सा विभाग से आने वाली समस्याओं को अवगत कराया गया। इस मीटिंग में एक कार्य योजना तैयार कर आने वाली समस्याओं एवं अड़चनों को दूर करने पर सहमति व्यक्त किया गया । साथ ही जल्द ही एक कार्यशाला का आयोजन करने की पर सहमति बनी। इस मीटिंग में पुलिस विभाग की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने पक्ष रखा वही चिकित्सा विभाग की ओर से जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी बी बोड़े ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय कोरबा, मेडिकल कॉलेज कोरबा एवम ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ डॉक्टरों के साथ शहरी क्षेत्र के थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।