Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ दीवार गिरने से मासूम की मौत

दीवार गिरने से मासूम की मौत

88

बिलासपुर//
मंगलवार की देर शाम दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची कमरे में अपनी दादी के साथ खेल रही थी, तभी बारिश की वजह से मिट्‌टी की दीवार गिर गई और ये हादसा हो गया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली निवासी हितेश्वर विश्वकर्मा मजदूरी का काम करता है। घर में उसकी पत्नी, एक साल की बेटी नव्या विश्वकर्मा और मां रोमतीन बाई (63) रहती हैं। मंगलवार की देर शाम अचानक मिट्‌टी की दीवार गिर गई, जिससे नव्या के साथ रोमतीन भी दीवार में दब गई।
दीवार गिरने के बाद कमरे में जोर की आवाज आई, जिसे सुनकर नव्या की मां दौड़ती हुई कमरे में गई, जहां दीवार में उसकी बेटी व सास दब गई थी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जानकारी मिलते ही हितेश्वर भी घर पहुंचा। इस बीच पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया। तब तक लोगों ने मलबे में दबे महिला और मासूम बच्ची को बाहर निकाला।