Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ डिवाइडर से टकराकर पलटी कार…हादसे में युवा पत्रकार की मौत

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार…हादसे में युवा पत्रकार की मौत

239

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार- हादसे में युवा पत्रकार की मौत


बिलासपुर।।



जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा ब्रीज के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल है. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 2.30 बजे रायपुर रोड से पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपने मित्र जितेंद्र गहवई के साथ घर लौट रहा था. तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित तिफरा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकरा कर स्विफ्ट कार पलट गई. हादसे में राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी को भी चोट आई. वहीं जब राहुल त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का अंतिम संस्कार बनारस (यूपी) में किया जाएगा.