Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ डकैती :- शिक्षक औऱ बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूट…नकाबपोश लुटेरों ने...

डकैती :- शिक्षक औऱ बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूट…नकाबपोश लुटेरों ने सोना-चांदी के जेवर समेत नकदी किया पर…जांच में जुटी पुलिस

107

सोने चांदी के जेवरात समेत…नकदी किया पार…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में डकैती की घटना हुई है. बीती रात वार्ड नं. 5 गुरुघासी दास नगर में घर में सो रहे शिक्षक और उसकी बुजुर्ग मां को 5 से अधिक नकाबपोश लुटेरों ने बंधक बनाया और घर से नगदी के साथ सोना-चांदी के जेवर पार कर दिए. इसके साथ ही आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट भी की. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, अकलतरा नगर में शनिवार की रात अज्ञात आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. वार्ड 5 में रहने वाले किशोर देवांगन की मां को बंधक बनाया और मारपीट करते हुए घर के आलमारी में रखे डेढ़ लाख रूपये नगद और 8 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर ले गए. जिसकी कीमत 8 से 10 लाख रूपये आंकी जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मौके का निरीक्षण करने पहुंचे.

इस मामले में अकलतरा पुलिस ने लूट और बंधक बनाने की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जांच के दौरान कई साक्ष्य मिलने का दावा किया है और शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार करने का दावा किया है.