Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// वन भैंसे की मौत मामले में जल्द होगी बड़ी कार्रवाई…डिप्टी रेंजर...

छत्तीसगढ़// वन भैंसे की मौत मामले में जल्द होगी बड़ी कार्रवाई…डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस…DFO ने विभागीय जांच के निर्देश दिए

167

DFO शमा फारूकी को तीन से चार दिन बाद क्यो दी गयी जानकारी..?

DFO ने कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पक्ष विभागीय जांच के दिए निर्देश।

छत्तीसगढ़/मुंगेली। (Q न्यूज़24)

वन भैंसे की मौत मामले में रेंजर ने डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. दरअसल, मुंगेली वन मंडल अंतर्गत परसवारा के जंगल में वन भैंसे की मौत मामले में कई चौकने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. वन भैंसे की मौत की खबर फायर वाचर, वन रक्षक, डिप्टी रेंजर को होने के बाद भी रेंजर और डीएफओ को इसकी जानकारी तीन से चार दिन बाद दी गई. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या इस घटना को छिपाने का प्रयास किया जा रहा था?

इधर घटना की जानकारी नहीं देने पर रेंजर ने डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें समय रहते जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है

इस बात की जानकारी DFO शमा फारूकी को भी नहीं दी गई थी. मुंगेली वनमण्डल के परसवारा जंगल में एक बाइसन सागौन प्लांटेशन एरिया में मृत मिला. वन विभाग की पहल से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका चार से पांच दिन बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया, जिसके बाद डीएफओ ने मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं