Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// प्यार की खौफनाक दासता… लव ट्राइंगल…. वेब सिरीज़ देखकर बनाया था...

छत्तीसगढ़// प्यार की खौफनाक दासता… लव ट्राइंगल…. वेब सिरीज़ देखकर बनाया था हत्या का प्लान…पुलिस को दी चुनौती..24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

141

नाबालिग निकला हत्या का मास्टरमाइंड।


बेमेतरा// नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में युवक की हत्या कर पत्र लिखकर पुलिस को चुनौती देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी नाबालिग निकला. उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. गौरतलब है कि हत्या वाली जगह पर आरोपियों ने पत्र छोड़कर पुलिस को चुनौती दी थी कि 18 दिसंबर को दूसरी वारदात को अंजाम दूंगा. रोक सकते हो तो रोक लो. इस चुनौती से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था.

घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस जांच में जुटी थी. मृतक आनंद साहू 19 वर्ष ग्राम गिगतरा जिला मुंगेली का रहने वाला था. फिर पुलिस गांव के आसपास मृतक के रिश्तेदार और दोस्त को खंगालना चालू किया, फिर क्या था, बहुत जल्द पुलिस उन तीनों आरोपियों के पास पहुंच गई. मुख्य आरोपी नाबालिग निकला. उसने अपने दो साथियों शेषनाथ साहू और राहुल साहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था.

घटना को अंजाम देने से पहले तीनों के बीच 10 दिन पहले राय बनी थी. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा आई कल्याण ऐलेसेला ने बताया घटना का कारण मृतक और मुख्य आरोपी जो नाबालिग है किसी नाबालिग युवती के साथ ट्रायंगल था. इसके चलते मृतक को बिजनेस परपस के नाम से बुलाकर और शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए यह पत्र लिखा गया. आरोपियों ने वेब सीरीज देखकर मर्डर का प्लान बनाया था. पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, जिसे 24 घंटे के अंदर ही सफलता मिल गई.