Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// दर्दनाक हादसा… हाइवा में टकराने से2 की मौत

छत्तीसगढ़// दर्दनाक हादसा… हाइवा में टकराने से2 की मौत

98

पुलिस जवान ड्यूटी में पदस्थ होने जा रहा था। तभी हुआ हादसा

रायपुर।
राजधानी के नवा रायपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां हाइवा में टकराने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ये भीषण हादसा निमोरा के पास निर्माधीन रोड पर हुआ. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.रखी थाना पुलिस के मुताबिक, रायपुर से सिपाही अभनपुर क्षेत्र में ड्यूटी में पदस्थ होने जा रहा था. इसी दौरान पुलिस जवान संदीप तिर्की की बाइक हाइवा से टकरा गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई साथ ही उसकी गाड़ी में भी आग लग गई. वहीं दूसरी बाइक से दिनेश रक्सेल निवासी मोहदापारा भी हाइवा से टकराया और उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई है. पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.