Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// जल जीवन मिशन कार्यो में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही : 6...

छत्तीसगढ़// जल जीवन मिशन कार्यो में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही : 6 कार्यपालन अभियंता निलबिंत : चार को कारण बताओ नोटिस

156

छत्तीसगढ़।।

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य में जल जीवन मिशन के कार्यों में हो रही गंभीर लापरवाही के चलते अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया, साथ ही 4 कार्यपालन अभियंताओं को कार्य में लापरवाही के चलते कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया।

इसके अलावा समस्त जिला कलेक्टरों को जल जीवन मिशन के कार्यों में जिन ठेकेदारों द्वारा निर्धारित समय में निविदत्त कार्य पूर्ण नही किया गया उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।