Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत…………….. सचिव निलंबित

ग्राम पंचायत…………….. सचिव निलंबित

86

बिलासपुर//
जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत केंवाछी के पंचायत सचिव श्री भागीरथी लहरे को ग्राम पंचायत केवांछी में उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में  भागीथी लहरे का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत केवांछी एवं भोजपुरी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सम्बलपुरी के सचिव   जगदीश सोनी को सौंपा गया है।