Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा।। सीएसईबी दर्री कोल् हैंडलिंग प्लांट में लगी आग…पावर कंपनी में मची...

कोरबा।। सीएसईबी दर्री कोल् हैंडलिंग प्लांट में लगी आग…पावर कंपनी में मची हड़कंप… बिजली उत्पादन में मंडरा रहा खतरा…आग से करोड़ों की नुकसान… देखे वीडियो

182

कोरबा।।

देश के सबसे बड़े सीएसईबी दर्री के कोल हैंडलिंग प्लांट में आग लग गई है।प्लांट में लगी आग से करोड़ो नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही लग पा रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से आग लगने की बात कही जा रही है।


बता दें कि रविवार को दर्री के सीएसईबी पॉवर प्लांट के लिए कोयला परिवहन करने वाली कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सीएसईबी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। आग लगने की घटना से पॉवर कंपनी के बीच हड़कंप मच गया है।

19 हजार टन कोयला प्रतिदिन होता है शिफ्टिंग

सीएसईबी वेस्ट पॉवर प्लांट के लिए कुसमुण्डा कोल माइंस से प्रतिदिन 19 हजार टन कोयला शिफ्टिंग होता है। सीएचपी में आग लगने से कोयला शिफ्टिंग का कार्य रुक गया है। पॉवर प्लांट में रखे कोयला का स्टॉक खत्म होने पर बिजली उत्पादन पर खतरा मंडराने लगा है।