Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// होटल में रूम किराए में लिया…फिर कर ली खुदकुशी.. मुड़ापार में...

कोरबा// होटल में रूम किराए में लिया…फिर कर ली खुदकुशी.. मुड़ापार में किराए के मकान में रहता था…मृतक

195

कोरबा।

जिले में युवक ने जहर का सेवन कर जान दे दी है. इतना ही नहीं खुदकुशी करने से पहले उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि, भाई मैं जहर खा लिया, अब नहीं जीना. हालांकि, युवक ने खुदकुशी क्यों की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

बता दें कि, सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस के कर्मचारी ने होटल में जहर का सेवन कर जान दे दी है. युवक की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी. युवक कोरबा में मुड़ापार में दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था. उसने खुदकुशी करने के लिए किराए पर होटल लिया था. कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामढ़ी के आश्रय होटल से पुलिस ने बिलासपुर मस्तूरी निवासी रामेश्वर साहू की लाश को बरामद कर जांच में जुट गई है.