Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// हाथी ने फिर ली एक महिला की जान : क्षेत्र में...

कोरबा// हाथी ने फिर ली एक महिला की जान : क्षेत्र में दहशत वयाप्त…

702

हाथी ने फिर ली एक महिला की जान : क्षेत्र में दहशत वयाप्त…



कोरबा।।

जिले के कटघोरा वन मंडल के ग्राम बिंझरा में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना बाई, पति रामकुमार धोबी 36 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह बाड़ी की ओर जा रही थी जहाँ उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी के हमले की लगातार दूसरी घटना से कटघोरा वनमण्डल क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है।

इसके पहले पाली क्षेत्र में पिछले चार दिनों से डेरा जमाए हुए लोनर हाथी ने मंगलवार की रात एक महिला की जान ले ली। ग्राम लीमपानी में फुलसुंदरी पति टिकैत राम 50 वर्ष को मार डाला। घटना से क्षेत्र में भय व आक्रोश का माहौल है। हाथी घर,खेत,फसल को भी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।