Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// हसदेव नदी में डूबे युवक का शव 6 दिन बाद बरामद….

कोरबा// हसदेव नदी में डूबे युवक का शव 6 दिन बाद बरामद….

396

हसदेव नदी में डूबे युवक का शव 6 दिन बाद बरामद….


कोरबा।।

कोरबा के हसदेव नदी में डूबे अंकित जायसवाल का शव आखिरकार 6 दिन बाद बरामद हुआ।

सोमवार सुबह मछुआरे जब मछली पकड़ने के लिए हसदेव नदी पहुंचे, तो उन्हें पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद आगे की जांच शुरू की। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

बीते छह दिनों से एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें अंडरवाटर कैमरे की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।

बताया जा रहा है कि मोरगा निवासी जोगेंद्र जायसवाल का पुत्र अंकित जायसवाल कुछ दिन पहले घर से घूमने जाने के बहाने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। जब काफी समय बीत गया तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच के दौरान मोरगा चौकी पुलिस को हसदेव नदी के किनारे युवक की बाइक और चप्पल बरामद हुई, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।