Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// हसदेव नदी में डूबे छात्रों में से एक का शव बरामद...

कोरबा// हसदेव नदी में डूबे छात्रों में से एक का शव बरामद : दो अब भी लापता…

360

हसदेव नदी में डूबे छात्रों में से एक का शव बरामद : दो अब भी लापता…


कोरबा।।

जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से एक का शव 72 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। सागर चौधरी नामक छात्र की लाश जलकुंभी के नीचे फंसी हुई थी, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला।

72 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मातम
सागर चौधरी का शव मिलने की खबर से उसके परिवार में मातम पसर गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ही परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे थे।