Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// ससुराल से निकला युवक लापता : जिसके साथ गया उसे कोई...

कोरबा// ससुराल से निकला युवक लापता : जिसके साथ गया उसे कोई नहीं जानता…पढ़े पूरी खबर

243

ससुराल से निकला युवक लापता, जिसके साथ गया उसे कोई नहीं जानता


कोरबा।।

अपने ससुराल से बिना बताए अनजान शख्स के साथ निकले पुत्र की तलाश के लिए पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है।

धनी राम पिता मानसिंह बिरहोर ग्राम डोंगानाला थाना पाली निवासी ने बताया कि उसका पुत्र समरत लाल 24 वर्ष ग्राम भण्डारखोल पाली जिला में अपने ससुराल में रहता था। वह दिनांक 21/05/2024 को रात्रि करीब 9 बजे घर में किसी को भी बिना बताए किसी व्यक्ति के साथ कहीं अन्यत्र चला गया है जो अभी तक घर वापस नही आया है। परिजनों द्वारा आस-पास पता तलाश किये एवं रिश्तेदारों से पूछ-ताछ किया पर कहीं पता नहीं चला। जिसके साथ समरत लाल गया है, उसको परिजन और समरत के ससुराल के कोई भी न ही जानते हैं और न ही पहचानते हैं। समरत लाल जिसके साथ गया है उसका मो.न. 7987363242 है जो फोन करने पर फोन नहीं उठा रहा है। समरत लाल पीला रंग का शर्ट और काला रंग का लोवर पहना था। आज तक पता तलाश करने के कारण सूचना देने में विलंब हुआ है। धनीराम ने पाली थाना में आवेदन सौंपते हुए पुत्र समरत की पता तलाश करने का आग्रह किया है।