Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// सबंध बनाने से मना की पत्नी : गुस्साये पति...

कोरबा// सबंध बनाने से मना की पत्नी : गुस्साये पति ने चाकू से पत्नी पर किया हमला : मारपीट कर तोड़ा जबड़ा : आरोपी पति फरार….पढ़े पूरी खबर

740

सबंध बनाने से मना की पत्नी : गुस्साये पति ने चाकू से पत्नी पर किया हमला : मारपीट कर तोड़ा जबड़ा : आरोपी पति फरार….

 

कोरबा।।

मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के बिस्तर पर घायल अवस्था में पड़ी इस महिला की ये हालत किसी और ने नहीं बल्की उसके पति राजेश कुशवाहा ने की है।

पति के साथ विवाद होने पर पत्नी अपने बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पुलिस ने बताया,कि बीती रात राजेश कुशवाहा शराब के नशे में पत्नी के घर पहुंचा और जबरस्ती पत्नी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के मना करने पर राजेश ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आई पुत्री को भी गंभीर चोट लगी है। हमले में पत्नी के हाथ में गंभीर चोट लगी है वहीं उसका जबड़ा भी टूट गया है। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया,कि हमला करने वाले पति के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है,जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई