Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//संभाग कार्यालय कटघोरा में समीक्षा बैठक आयोजित क्षेत्र के विद्युत विकास की...

कोरबा//संभाग कार्यालय कटघोरा में समीक्षा बैठक आयोजित क्षेत्र के विद्युत विकास की ली जानकारी

201
  • कोरबा/कटघोरा :-

    छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी. आनंद राव ने विभागीय संभाग कार्यालय कटघोरा में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यो की समीक्षा

    श्री राव ने बकाया वसूली, लाईन लाॅस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, नवीन कनेक्शन प्रदान करने, विद्युत चोरी की सघन जांच कर प्रकरण तैयार करने एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लाॅस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने, विद्युत विस्तार हेतु किये जा रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता, श्री पी.एल.सिदार, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश चैहान, श्री अभिमन्यु कश्यप तथा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।