Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// शिव महापुराण कथा के छठवें दिवस पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल...

कोरबा// शिव महापुराण कथा के छठवें दिवस पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया

110

कोरबा।।

साड़ा कॉलोनी जमनीपाली के सप्तदेव शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठवें दिवस पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचक स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

श्री अग्रवाल ने आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी धार्मिक आयोजनों से जहाँ मातृत्व भाव की भावना जागृत होती है वही क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कथाओं में अनेकों अवतारों का वर्णन सुनने समझने को मिलता है। इस मौके पर उनके साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, बी एन सिंह, मुकेश राठौर, जे पी अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अवधेश सिंह, बैजनाथ अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण किया।