Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// वेलेंटाइन-डे ,से एक दिन पहले प्यार का अंत…युवती ने की ख़ुदकुशी…...

कोरबा// वेलेंटाइन-डे ,से एक दिन पहले प्यार का अंत…युवती ने की ख़ुदकुशी… पढ़े पूरी खबर

318

कोरबा।।

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने जहर सेवन कर जान दे दी है. बताया जा रहा है कि युवक के एकतरफा प्यार से तंग आकर युवती ने मौत को गले लगाया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, युवती के आत्महत्या का आरोप मृतिका के परिजनों ने जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास पर लगाया है. उरगा थाना अंतर्गत युवक युवती को फोन कर परेशान करता था. युवती के फोन नहीं उठाने पर युवक घर के बाहर पहुंच कर फोन करता था. युवती के परिजनों को पता चलने पर युवक को समझाइश भी दी गई थी. युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था, जिससे तंग आ कर युवती ने जान दी.

युवती के जहर सेवन करने पर परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे. जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक की परिजनों का बयान दर्ज किया गया है.