Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// वन विभाग की बड़ी कार्रवाई…वन भूमि पर कब्जे का प्रयास करते...

कोरबा// वन विभाग की बड़ी कार्रवाई…वन भूमि पर कब्जे का प्रयास करते मौके से 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जप्त

117

Korba/कोरबा

कोरबा जिले में भू-माफियाओं के हौसले अभी इतने बुलंद है कि वन भूमि पर पेड़ों की कटाई करने के साथ कब्जा जमाने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक और मामला कोरबा वनमंडल में सामने आया है। कोरबा वन मंडल के बालको क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुहिया में वन भूमि पर कब्जा करने के लिए जेसीबी से समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था।

इसकी सूचना वनमंडल अधिकारी अरविंद पी. को मिली। उन्होंने तत्काल बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। निर्देश मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके से 2 जेसीबी व 3 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। वन विभाग द्वारा मामले की जांच में जुटा हुआ है।