Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// लव मैरिज का अंत : नवविवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर...

कोरबा// लव मैरिज का अंत : नवविवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर दी अपनी जान…पढ़े पूरी खबर

547

लव मैरिज का अंत : नवविवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर दी अपनी जान…


कोरबा।।

एक नवविवाहिता ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले उसे छोटी जाति की होने का ताना मारते थे। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।

मृतका के पिता नारायण भारद्वाज के मुताबिक, काजल (21 साल) और कमलेश महंत (24 साल) नरईबोध गांव के रहने वाले थे। डेढ़ साल पहले दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच शुक्रवार शाम को विवाद के बाद उसने कीटनाशक पी लिया। काजल की हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने परिजन के बयान लिए

पुलिस के मुताबिक, काजल के पिता ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी के साथ हमेशा मारपीट करते रहने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, निजी कंपनी में काम करने वाले कमलेश महंत ने इन आरोपों को नकारा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।