Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// रात खाना खाकर सोया…सुबह फंदे में लटकती मिली युवक की लाश

कोरबा// रात खाना खाकर सोया…सुबह फंदे में लटकती मिली युवक की लाश

185

कोरबा।

जिले से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।


जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। जहां 22 वर्षीय नरेश रजक ड्राइवरी का काम कर रहा था। वही मंगलवार को प्रतिदिन की तरह सुबह घर से काम के लिए निकला था। देर शाम घर लौटा और खाना खाकर अपने कमरे में चले गया। सुबह जब उसके पिता बंसी लाल रजक उठे और काफी समय बीत जाने के बाद बेटे के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उन्हें अनहोनी आशंका हुई। खिड़की के पास जाकर देखा, तो नरेश की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस घटना के बाद चीक-पुकार मच गई। देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना कोटवार ने उरगा पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की लाश को फांसी के फंदे पर नीचे उतारवाया। वही परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।


उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि परिजनों के बयान लिए गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह घर का इकलौता कमाने वाला था, जो की ड्राइवरी का काम करता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे जांच की जाएगी। नरेश ने यह आत्मघाती कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।