Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल आज करेंगे.. विकास कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

कोरबा// राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल आज करेंगे.. विकास कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

115

कोरबा।।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में 15 जुलाई शनिवार को सुबह 11 बजे महापौर मद से वार्ड क्र. 37 में सेवा आश्रम के पास कॉफी प्वांइट बेरियर सामुदायिक भवन में अन्य सुविधाओं के विस्तार कार्य एवं दोपहर 12 बजे विधायक मद से वार्ड क्र. 39 बालको श्रीराम मंदिर के निकट सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

वहीं कार्यक्रम में गेेस्ट आफ ऑनर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत होंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा की जायेगी। मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद एवं एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।