Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// रजगामार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट : तैयारियों...

कोरबा// रजगामार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट : तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

197

:- रजगामार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट : तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा।।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की आम सभा 28 अप्रैल को अपराह्न 3-00 बजे रजगामार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित की गई है ।

इस आम सभा में बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण अंचल के नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। इसी तारतम्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल व कोरबा जिला ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल सभास्थल पर की जा रही तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।

कोरबा अंचल में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मैदान में विशाल जनसमूह के बैठने व मंचीय व्यवस्थाओं के संबंध में श्री अग्रवाल ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से निर्देश देते हुए कहा कि बैठक व्यवस्था ऐसी बनाई जाए जिससे सूर्य की तपिस से सीधे तौर पर मंच और दर्शक दीर्घा को बचाया जा सके।

स्कूल मैदान परिसर में ही श्री पायलट का हेलीकाॅप्टर उतरने के लिए हेलीपैड भी तैयार कर लिया गया है। मैदान की सफाई सहित बैठक व्यवस्था का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

सभास्थल का जायजा लेने पहुंचने पर रजगामार अंचल के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयसिंह अग्रवाल व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अब तक की गई तैयारियों के संबंध में सिलसिलेवार जानकारी साझा किया।