Wednesday, September 9, 2026
Home Uncategorized कोरबा// मौत की झपकी : कोयला लोड ट्रक पलटी : ड्राइवर की...

कोरबा// मौत की झपकी : कोयला लोड ट्रक पलटी : ड्राइवर की मौत

102

कोरबा।।

कोयला लेकर नैला जाते समय रास्ते में चालक को नींद की झपकी लग गई। इस दौरान ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया और नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। हरदीबाजार थाना अंतर्गत धतूरा गांव निवासी प्रीतम सिंह केरकेट्टा 30 वर्ष वाहन चालक था । वह गुरुवार देर रात ट्रेलर सीजी 12 एएक्स 4187 में गेवरा दीपका खदान से कोयला लोड कर नैला जा रहा था ।

तड़के करीब 4 बजे ट्रेलर हरदीबाजार क्षेत्र के जोरहाडबरी मेन रोड से गुजर रहा था। इस दौरान चालक प्रीतम सिंह को नींद की झपकी लग गई, जिससे ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से प्रीतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर हरदीबाजार पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।