Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा में फिर शुरू हुआ : रेत का काला खेल : अवैध...

कोरबा में फिर शुरू हुआ : रेत का काला खेल : अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी।

105

गेरवाघाट के रेतघाट से रात के वक्त कई ट्रैक्टर रेत हो रहे पार, अवैध उत्खनन कर परिवहन बदस्तूर जारी

कोरबा। हसदेव नदी गेरवाघाट के रेतघाट से रात के वक्त कई ट्रैक्टर रेत पार कराए जा रहे हैं। रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन बदस्तूर जारी है। लेकिन छोटी-मोटी कार्रवाई तक ही जिम्मेदार विभाग अपने आपको सीमित रख लिया है। रेत माफियाओं के ट्रैक्टर रेत घाटों पर लग रहे हैं। इससे शासन को राजस्व की क्षति हो रही है। औने-पौने दाम पर रेत बेचे जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रेत माफियाओं को शह मिलने से खुलेआम रेत की चोरी कर रहे हैं। मोटी रकम मिलने के एवज में घाट इनके लिए खुले छोड़ दिए गए हैं। जिले के थाना-चौकी के सामने से भी बेरोकटोक रेत परिवहन करते ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही रेत घाट के संचालन की मंजूरी मिलेगी। मगर बारिश खत्म होने के पखवाड़े भर बीतने के बाद भी अनुमति देने में देरी की जा रही है। इसका फायदा रेत माफिया उठा रहे हैं। जिले के रेत घाटों से अवैध उत्खनन कर औने-पौने दाम पर रेत बेच रहे हैं।