Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी. देखें प्रोटोकॉल

कोरबा// मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी. देखें प्रोटोकॉल

79

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा पहुंच रहे हैं। उनका प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 13 जनवरी सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12ः15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 3ः00 बजे से ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे पाली विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां संध्या 6ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों का भी निराकरण कर रहे हैं।