Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// बबली गैंग के दो आरोपी गिरफ़्तार : ट्रक ड्राइवरों से करते...

कोरबा// बबली गैंग के दो आरोपी गिरफ़्तार : ट्रक ड्राइवरों से करते थे लूटपाट : मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

375

कोरबा।।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है।

प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र२३ वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मुखबिर तंत्र लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई और चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के आरोपी शिवम दास उर्फ़ बबली और उसके साथी सूरज यादव को पकड़ कर उनके क़ब्ज़े से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चाकू और लूटे गये मोबाइल, नगदी रक़म को जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया जाएगा।