Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पिताजी मैं फैल हो जाऊंगा”- फिर किया जहर का सेवन...

कोरबा// पिताजी मैं फैल हो जाऊंगा”- फिर किया जहर का सेवन : इलाज़ के दौरान छात्र की मौत… पढ़े पूरी खबर

315

कोरबा।।

कोरबा में शुक्रवार की दोपहर 12वीं के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एग्जाम में फेल होने जाने के डर से परेशान रहता था। अपने पिता को कॉल कर बोला कि पापा मैं जहर खा लिया हूं और फोन काट दिया। पूरा मामला करतला क्षेत्र में फतेगंज गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। कमल राठिया का ओमप्रकाश राठिया बड़ा बेटा था।

पैस निकालने गया ATM और खा लिया जहर

मृतक ओमप्रकाश के पिता कमल राठिया ने बताया कि बेटे को ATM देकर पैसे निकालने भेजा था, वह बाइक पर सवार होकर अकेले गया हुआ था। इसी बीच उसने फोन कर बताया कि पिताजी मैं जहर सेवन कर लिया हूं, बस ये बात कहते हुए उसने फोन काट दिया।

इलाज के दौरान छात्र की मौत

इसके बाद छात्र के पिता सकते में आ गए। घबराकर तत्काल उसके बताए पते पर पहुंचे और करतला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बेहोशी की हालत में इलाज के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।